Bihar Local News Provider

फुलवरिया: सवनहीपत्ती गाँव स्थित गांधी आश्रम व प्रतिमा की उपेक्षा के विरोध में प्रदर्शन

प्रखंड के सवनहीपति बजार स्थित वर्षों पूर्व निर्मित गांधी आश्रम व स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के उपेक्षित होने पर युवा राजद नेता विवेक कुमार पांडेय उर्फ अनूप बाबू व जुबैर आलम के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने आश्रम परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वर्ष 1934 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यहां आकर स्वराज के लिए लोगों को जागरूक किया था। आजादी मिलने के पांच दशक बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित कर तत्कालीन सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर ने गांधी आश्रम भी बनवाया था। लेकिन आश्रम सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। अधिकारी व सरकारी कर्मी गांधी जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर चौहान प्रतिमा का माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते चले आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह के अंदर उक्त भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।