Bihar Local News Provider

गोपालगंज : टाटा मैजिक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार के समीप तेज गति से जा रहे टाटा मैजिक के चालक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दिया। इस घटना में वाहन पर बैठी चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायल महिलाएं किसी आर्केस्ट्रा में नर्तकी का कार्य करती थीं। घायल लोगों को आसपास के लोगों ने मांझा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।[the_ad id=”10743″]
जानकारी के अनुसार शपिवार को बैकुंठपुर थाना के रेवतिथ बाजार के एक आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकार एक टाटा मैजिक वाहन पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन धर्मपरसा बाजार के समीप पहुंचा, चालक की लापरवाही से टाटा मैजिक एक विद्युत पोल से जा टकराई। इस घटना के बाद टाटा मैजिक सड़क पर पलट गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसमें सवार पांच लोगों को बाहर निकाला। इनमें चार महिलाएं थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि निकाली गई चारों महिलाएं आर्केस्ट्रा में नर्तकी का कार्य करती थीं। घायलों की पहचान वंदना कुमारी, सारिका, रश्मि तथा क्षमता देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद वाहन का चालक मौका देखकर भाग निकलने में सफल हो गया।