Tag: गोपालगंज
-
गोपालगंज: तीन मकान व एक दुकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की संपत्ति चोरी, घटना कैमरे में कैद
शहर के बंजारी मोहल्ले में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन मकान व एक दुकान का ताला तोड़कर मकान व दुकान के अंदर रखी करीब सात लाख पचास हजार रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की वरदात को अंजाम देने पहुंचे अज्ञात चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार…
-
गोपालगंज में कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर दो लाख की संपत्ति चोरी
शहर के हजियापुर रोड स्थित एक कपड़े की दुकान का सोमवार की रात्रि ताला तोड़कर चोरों ने दुकान के अंदर रखे गए करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घटना की छानबीन की। पुलिस चोरी की…
-
गोपालगंज में अचानक बदला मौसम का मिजाज, हवा के साथ हुई बारिश
वैसे तो ठंड का असर पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे बढ़ रहा था। लेकिन सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हल्की धूप निकलने के बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए। इस बीच तेज हवा के झोंके के बीच बारिश प्रारंभ हो गई। सुबह तेज हवा चलने व बारिश के कारण…
-
गोपालगंज में कोरोना जांच कराने पहुंचा आरोपित हथकड़ी निकाल कर हुआ फरार
एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने पहुंचा एक आरोपित बुधवार को पुलिस को चकमा देकर हाथ की हथकड़ी निकाल कर फरार हो गया। हालांकि काफी खोजबीन के बाद फरार हुए आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसका कोरोना जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में…
-
सत्ता संग्राम: कुचायकोट, भोरे से जदयू और बरौली, गोपालगंज से भाजपा की हुई जीत वहीं हथुआ, बैकुंठपुर से राजद ने मारी बाजी!
कुचायकोट और भोरे से जदयू की जीत हुई। वहीं बरौली में भाजपा ने बाजी मारी। उधर गोपालगंज में भाजपा के प्रत्याशी विधायक सुभाष सिंह की जीत हुई। हथुआ में राजद के राजेश सिंह और बैकुंठपुर से प्रेमशंकर जीते। Kuchaikote Chunav 2020 Results Live Updates कुचायकोट विधानसभा सीट पर इस बार भी तीर निशाने पर लगा।…
-
गोपालगंज में जवानों को लेकर जा रहे ट्रक ने किसान को कुचला, मौत के बाद रोड जामकर हंगामा
गोपालगंज (Gopalganj) में जादोपुर थाना क्षेत्र के बंगरी गांव के समीप साइकिल से अपने खेत की तरफ जा रहे एक किसान (Farmer) को अर्द्धसैनिक बल (Para Military Force) के जवानों को लेकर जा रहे ट्रक (Truck) ने कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत (Spot Death) हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणाों ने…
-
गोपालगंज: इंद्रपुरी मोहल्ले में एपीपी के घर में घुसे चोर उड़ा ले गए हजारों की संपत्ति
शहर के इंद्रपुरी मोहल्ले में रविवार की रात एक एपीपी के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 50 हजार रुपये सहित हजारों रुपये कीमत के सामान उड़ा लिया। सोमवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर एपीपी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की जांच…
-
गोपालगंज: कचहरी रोड में आपसी विवाद में युवक को चाकू घोंपा
शहर के कचहरी रोड में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक युवक को घेरकर उसपर लाठी डंडे से हमला करने के बाद चाकू घोंप दिया। इस घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।…
-
गोपालगंज: ट्रक ने किसान समेत पुत्री को रौंदा, बच्ची की मौत
नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया चंवर में एक ट्रक ने एक किसान तथा उनकी पुत्री को रौंद दिया। इससे मौके पर ही पुत्री की मौत हो गई। किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद…
-
गोपालगंज: चांदसी चिकित्सालय के घर में घुसे चोर उड़ा ले गए हजारों रुपये की संपत्ति
शहर के सिनेमा रोड स्थित एक चिकित्सक के घर में मंगलवार की रात घुसे चोरों ने लैपटॉप सहित हजारों रुपये कीमत के सामान उड़ा ले गए। बुधवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर चिकित्सक ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। चिकित्सक के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले…