Tag: गोपालगंज
-
गोपालगंज में अब सघन जांच के बाद ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे वाहन -डीएम नवलकिशोर चौधरी
अब कुचायकोट प्रखंड के बलथरी चोकपोस्ट पर सघन जांच के बाद ही उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले वाहन जिले में प्रवेश कर पाएंगे। अब अगर एक भी वाहन को बिना जांच किए जिले में प्रवेश करने दिया गया तो चेकपोस्ट पर तैनात दोष कर्मियों पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ.…
-
गोपालगंज के होटल संचालक के हत्यारों की अभीतक नहीं हुई गिरफ्तारी
शहर के बंजारी मोड़ स्थित होटल संचालक अमित कुमार पाल की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हद तो यह कि लंबी अवधि बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक इस बात का भी पता नहीं लगा सकी है कि, हत्या का कारण क्या है। घटना के…
-
गोपालगंज में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट मामले में पूर्व विधायक पर प्राथमिकी
शहर के स्टेशन रोड में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने बरौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। इस दौरान पूर्व बसपा प्रत्याशी के एक करीबी की वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच…
-
गोपालगंज में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : मनु महाराज
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को सारण डीआइजी मनु महाराज ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही शराब तस्करी पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया। थानाध्यक्षों के साथ बैठक करने…
-
सात दिनों के अंदर लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को जिले में संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने तमाम लंबित योजनाओं को सात दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। घंटों चली बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की…
-
गोपालगंज में होटल संचालक को गोली मारने से पहले अपराधियों ने की थी रेकी
शहर के बंजारी मोड़ के समीप होटल संचालक अमित कुमार पाल की गोली मार कर हत्या करने के पहले अपराधियों ने इसकी रेकी की थी। यह खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में जिस स्कॉर्पियो व पल्सर बाइक से अपराधियों ने होटल संचालक तथा उनके घर जाने के रास्ते की रेकी की थी,…
-
गोपालगंज में होटल संचालक की हत्या को सड़क हादसा बताकर पुलिस करती रही टालमटोल- विस्तृत रिपोर्ट
शहर के बंजारी मोड़ के समीप अपराधियों की गोली के शिकार होटल संचालक अमित को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाने के बाद घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस सड़क हादसा बताकर घटनास्थल पर नहीं पहुंची। पुलिस टालमटोल करती रही। इसी बीच सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने होटल संचालक को…
-
गोपालगंज में अपराधियों की गोली से घायल रेस्टोरेंट मालिक की मौत
मंगलवार को अपराधियों की फायरिग में घायल रेस्टोरेंट मालिक की इलाज के दौरान बुधवार को गोरखपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। रेस्टोरेंट उनकी मौत ही जानकारी मिलते ही विधायक राजेश सिंह कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। लोग उनके शव को सदर अस्पताल लाए जाने का इंतजार कर रहे…
-
गोपालगंज में संजय सिंह की गिरफ्तारी हो जाती तो बच जाती होमगार्ड जवान की जान
जवान भोला सिंह की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने चैनपट्टी गांव के समीप शव को सड़क पर रख कर एनएच 28 को जाम कर दिया। इसी बीच मौत की जानकारी मिलते ही परिवार की महिलाएं हाईवे पर पहुंच कर शव से लिपट कर चित्कार मार कर रोने लगीं। महिलाएं रोते बिलखते कह रही थीं कि…
-
गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने होमगार्ड जवान को गोलियों से भूना
गोपालगंज जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने एक होमगार्ड जवान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। गोपालगंज नगर थाने के एकडेरवा गांव में इस वारदात को अंजाम दिया गया। होमगार्ड के जवान भोला सिंह अपनी बाइक लेकर घर से ड्यूटी पर जाने…