Tag: गोपालगंज
-
गोपालगंज: एक ही परिवार के तीन लोगों को चाकू घोंपा, एक कि हुई मौत
नगर थाने के रफी इन्द्रवां गांव में मंगलवार को रुपए के लेन-देन में मां-बेटे सहित तीन को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। बेटे की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक मुतुर्जा अली का पुत्र अशरफ अली था। मुतुर्जा की पत्नी आसमा खातून व भावज रेहाना खातून को सदर अस्पताल…
-
गोपालगंज: गांधी जयंती पर कार्यक्रमों के साथ मैराथन दौड़् का हुआ आयोजन
गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेल्फर ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर के कौशल्या चौक से सुबह 7 बजे से मैराथन दौड़ शुरू हुई। सदर एसडीओ शैलेश कुमार दास ने फीता काटकर दौड़ की शुरूआत की। मैराथन दौड़ आंबेडकर चौक, सिनेमा रोड…
-
गोपालगंज: रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई पटना की लड़की को जड़ा थप्पड़, हंगामा
शहर के घोष मोड़ स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई पटना की एक लड़की से बदतमीजी की गई। विरोध करने पर रेस्टोरेंट के एक कर्मी ने लड़की की पिटाई कर दी। जिस पर लड़की ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा व शोरगुल सुन कर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित लड़की ने घटना…
-
गोपालगंज: राशि आवंटित, चैनपट्टी में बनेगा नया पुलिस लाइन
लंबे समय से काफी कम स्थान पर रहने को विवश पुलिस लाइन के जवानों के लिए चैनपट्टी में नए पुलिस लाइन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रथम किश्त की राशि का आवंटन कर दिया गया है। इस राशि से जमीन के अधिग्रहण के बाद भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। इसके निर्माण पर…
-
गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सेवा ठप रहने से यात्री हलकान
जिला मुख्यालय स्थित गोपालगंज रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर लिंक फेल रहने से पिछले दो दिनों से बंद है। इससे आरक्षित टिकट बनवाने के लिए पहुंच रहे करीब दो सौ यात्री हर रोज बैरंग वापस लौट रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व मद्रास सहित अन्य बड़े शहरों में जानेवाले यात्रियों की…
-
गोपालगंज: नगर थाना के वाहन चालक को तलाश रही उत्पाद टीम
उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की रात मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया गांव के समीप छापेमारी कर एक बोलेरो से चार सौ बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा धंधेबाज नगर थाना का प्राइवेट चालक मौके से फरार हो गया।…
-
गोपालगंज: बाइक की डिक्की से 2.90 लाख उड़ा ले गए उचक्के
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र सोहागपुर के संचालक चंदन कुमार की मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा 2 लाख 90 हजार रुपया उचक्के उड़ा ले गए। संचालक के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि चंदन कुमार सोहागपुर में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वे स्टेट बैंक…
-
गोपालगंज: कार के धक्के से दवा दुकानदार की मौत के बवाल, पुलिस टीम पर हमला
मांझागढ़ थाने के भोजपुरवा एनएच 28 पर गुरुवार को कार के धक्के से दवा दुकानदार की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बांस-बल्ला से एनएच 28 को करीब एक घंटे तक जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कार पर सवार एक युवक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की…
-
गोपालगंज: जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह
गुरुवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर जिला वासियों ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व तथा देश को आजादी दिलाने के लिए उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश भी डाला गया। शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुख्य कार्यक्रम शहर के शहीद भगत सिंह…
-
गोपालगंज: नारकीय जीवन जीने को मजबूर पुलिस लाइन के जवान, बुनियादी सुविधाओं का है घोर अभाव
जिले के पुलिस लाइन स्थित बैरक की स्थिति बद से बदतर है लेकिन इसकी सुध लेने की परवाह किसी को नहीं है. क्षेत्र की कानून और सुरक्षा की दिन रात जिम्मेदारी ढोने वाले पुलिसकर्मी आवासों की कमी के चलते जर्जर भवन में खानाबदोश की जिंदगी जीने को मजबूर हैं. जिले के 25 लाख 62 हजार…