Tag: गोपालगंज
-
गोपालगंज: दो हजार जमा कर 50 हजार देने के खेल का भंडाफोड़
शहर के हजियापुर में दो हजार रुपया जमा कर शाम को 50 हजार लोन देने का झांसा कर रुपया हड़पने के लिए चल रहे खेल का कुछ युवकों ने भंडाफोड़ कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर वहां पहुंचे युवक कंपनी के कर्मी से पूछताछ करने लगे। जिस पर उनका कर्मियों से विवाद हो…
-
गोपालगंज: साधू के वेश में शराब पीकर चंदा मांग रहे दो लोग गिरफ्तार
शहर के ब्लॉक मोड़ पर रविवार को शराब पीकर साधु के वेश में चंदा मांगने वाले दो लोगों को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराबी थावे थाने के चितुटोला गांव के संदीप कुमार आचार्य व सीवान जिले के भगवानपुर थाने के महम्मदपुर गांव के सुरेश पांडा बताए गए हैं। इन…
-
गोपालगंज: आक्रोशित किसानों ने फोरलेन निर्माण कार्य को रोका
गोपालगंज से पटना तक जाने वाली एनएच 85 के निर्माण कार्य को थाना क्षेत्र के मुकेरी गांव के समीप आक्रोशित किसानों ने रोक दिया। किसान फसल क्षति मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सीओ गंगेश झा तथा सीओ नगर विजय कुमार सिंह के मुआवजा दिलाने के आश्वासन…
-
गोपालगंज: आधी रात डीएम ने बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर की छापेमारी, फिर सामने आया सच
बिहार और यूपी के बॉर्डर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी स्थित सामेकित जांच चौकी पर ट्रकों से इंट्री के लिए पैसा वसूलने की सूचना मिलते ही आधी रात को डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसपी राशिद जमां के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों ने 11:30 बजे छापेमारी की. छापेमारी रात के 3:10 बजे तक चली. इस…
-
गोपालगंज: पैरासिटामॉल सहित अधिकांश दवाओं का स्टॉक खत्म
सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सदर अस्पताल में पैरासिटामॉल सहित अधिकांश दवाइयों का स्टॉक खत्म हो गया है। चिकित्सक से दिखाने के बाद पर्ची लेकर दवा काउंटर पर जाने पर मरीजों को यह कह कर बाजार से दवा खरीदने की सलाह दी जा रही है कि दवा…
-
गोपालगंज: मशीनों के जलने के बाद गंभीर रूप से बीमार नवजातों की बढ़ी परेशानी
सदर अस्पताल के एसएनसीयू(सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में रेगिलेंट वार्मर मशीनों के जलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। बीमार बच्चों के परिजन अब उन्हें शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों के चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गरीब परिवारों को हो रही है। क्योंकि निजी अस्पताल चाइल्ड केयर यूनिट…
-
गोपालगंज: डेढ़ लाख रुपए ले उड़े उचक्के, प्राथमिकी दर्ज
शहर के कमला राय रोड स्थिति बाइक दुकान के समीप से बाइक के हैंडल में झोले में रखे₹गए डेढ़ लाख रुपये उचक्के लेकर फरार हो गए। मामले में बैकुंठपुर थाने के बखरी गांव का निर्भय कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह बैंक से…
-
गोपालगंज: ट्रक ने बाइक की टक्कर में युवक व युवती घायल
नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक ने बाइक सवार एक युवक व युवती को रौंद दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक व युवती को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने दोनों को…
-
गोपालगंज: राहुल गांधी अमेठी की अपनी सीट बचाएं : स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्षी दल अपनी राजनीति बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रोज बोल रहे हैं। ये पीएम के खिलाफ क्या बोलेंगे। राहुल गांधी अमेठी में अपनी सीट बचाएं। हाल के दिनों में हुए नगर निकाय चुनाव में अमेठी में राहुल…
-
गोपालगंज: नगर थाना परिसर में बैकुठंपुर थानाध्यक्ष से गहन पूछताछ
बैकुठंपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो पर थाना परिसर से जब्त शराब को बेचने का आरोप पूर्व भी लगा था। हालांकि उन आरोपों में किसी प्रकार का कोई सुबूत नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन तीस सितंबर की रात शराब को थाना परिसर से बोलेरो में लादकर भेजने की जानकारी जैसे की पुलिस…