Bihar Local News Provider

गोपालगंज : स्वच्छता की मिसाल हैं मुखिया शर्मिला, पीएम से मिला अवार्ड

बसडीला खास पंचायत की मुखिया शर्मिला देवी ने केंद्र सरकार की स्वच्छता की मुहिम को गति देने का काम किया है। अपनी पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए उन्हें महात्मा गांधी की जयंती पर गुजरात के साबरमती में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वश्रेष्ठ सरपंच के अवार्ड से नवाजा है। अवार्ड से पूरे देश में दो मुखिया को सम्मानित हुए हैं। एक मध्य प्रदेश तथा दूसरी गोपालगंज जिले की शर्मिला देवी हैं। वह बिहार की इकलौती मुखिया हैं, जिन्हें देशस्तर पर सम्मानित मिला है।सदर प्रखंड के बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि मुखिया शर्मिला देवी ने अपनी पंचायत में स्वच्छता मिशन के तहत एक हजार शौचालय का निर्माण कराया। शर्मिला देवी के पति मनोज मिश्र पूर्व वार्ड सदस्य हैं। 2016 में हुए पंचायत के चुनाव में मनोज मिश्र ने पत्नी को चुनाव में उतारा। चुनाव जीतकर शर्मिला देवी मुखिया बनीं। 22 जून 2016 को मुखिया का पदभार ग्रहण करने के साथ ही पंचायत को संवारने में जुट गईं। पंचायत में स्वच्छता मिशन शुरू हुआ।
शर्मिला देवी घर-घर जाकर शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने लगीं। उनकी पंचायत के सभी लोग शौचालय का इस्तेमाल करने लगे हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने बसडीला खास पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया था। मुखिया अपने घर के साथ ही पूरे पंचायत के लोगों की सेवा में 24 घंटे लगी रहती हैं।
बसडीला खास पंचायत की मुखिया को सम्मानित करते पीएम ’ जागरण
नमो देव्यै
महा देव्यै
नारी सशक्तीकरण
’>>बिहार की इकलौती मुखिया को गांधी जयंती पर गुजरात में मिला सम्मान
’>>बोलीं-सम्मान मुखिया को नहीं, पूरी बसडीला खास पंचायत को मिला
बसडीला खास पंचायत को सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होने पर मुखिया शर्मिला देवी काफी खुश हैं। अभी वह गुजरात में ही हैं। दूरभाष पर संपर्क करने पर कहा कि सम्मान केवल मुखिया को नहीं मिला है। बसडीला खास पंचायत के लोगों को मिला है। लोगों के सहयोग से ही पंचायत स्वच्छता का प्रतीक बनी है।