Bihar Local News Provider

गोपालगंज: इंसान को घमंड हो जाय तो वो अपनेआप को इससे कैसे बाहर निकाल सकता है ?

लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट झेल रही महिला को आखिरकार सोमवार को एसडीओ का सहारा मिला। एसडीओ सदर की पहल तथा उनके आर्थिक सहयोग के बाद महिला का डायलेसिस सदर अस्पताल में कराया गया। जिसके बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की वृद्ध महिला रुखसाना खातून किडनी की बीमारी से जूझ रही हैं।
 
लॉकडाउन के कारण घर में पैसों की कमी के कारण उसका डायलेसिस नहीं हो पा रहा था। आखिरकार महिला सोमवार को एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल के कार्यालय में पहुंची। महिला ने अपनी आर्थिक समस्या के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध कराया।
[the_ad id=”11917″]
जिसके बाद एसडीओ सदर ने महिला को तत्काल डायलेसिस के लिए सदर अस्पताल भेजा। उनकी पहल तथा आर्थिक मदद के बाद महिला का डायलेसिस कराया गया। जिसके बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ। महिला ने बताया कि प्रशासन के सहयोग के बाद ही उसका डायलेसिस हो सका। जिससे उसकी जान बच गई। महिला ने इसके लिए एसडीओ सदर का धन्यवाद किया।