Bihar Local News Provider

गोपालगंज : वीडियो वायरल होने के बाद सैप का जवान गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के मालखाना से शराब निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के आदेश के बाद सैप के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित जवान को रविवार की शाम जेल भेज दिया। उधर सैप जवान ने गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग के हाजत से शराब की तस्करी होने की बात भी स्वीकार करते हुए विभाग के वरीय पदाधिकारियों पर कई संगीन आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि शनिवार की शाम जिलाधिकारी अनिमेश कुमार पराशर के मोबाइल फोन पर एक वीडियो आया। इस वीडियो में उत्पाद विभाग में तैनात सैप जवान मदन साह की तस्वीर दिख रही है। वह शराब की दो बोतल को कागज में लपेट कर अपने साथ लेकर हाजत से बाहर निकालते दिख रहे हैं। इस वीडियो की जांच करने का आदेश जिलाधिकारी ने वरीय उप समाहर्ता उपेंद्र कुमार पाल को दिया। जांच के बाद डीएम के निर्देश पर वीडियो में दिखने वाले सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सैप जवान पर मालखाना से शराब निकालने का आरोप है। पकड़े गए सैप जवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे रविवार की शाम जेल भेज दिया। उधर गिरफ्तारी के बद सैप जवान मदन साह ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर कई संगीन आरोप लगाया है।