Bihar Local News Provider

हथुआ: अब मरीजों को बड़कागांव में मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

अब हथुआ प्रखंड के बड़कागांव तथा उसके आसपास के ग्रामीणों को बीमार पड़ने पर अनुमंडल मुख्यालय या जिला मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब इस इलाके के मरीजों को बड़कागांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएगी। बड़कागांव में अब मॉडल स्वास्थ्य उप केंद्र खुल गया है। इस मॉडल स्वास्थ्य उपकेंद्र को जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की दिशा में प्रयास कर रही है। इस प्रयास के तहत जिला परिषद के माध्यम से बड़कागांव में मॉडल स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। यहां मॉडल स्वास्थ्य उपकेंद्र खुले जाने से बड़कागांव तथा आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बीमार पड़ने पर इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें अपना इलाज कराने के लिए अनुमंडल मुख्यालय या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हथुआ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन चौधरी ने बताया कि यह मॉडल स्वास्थ्य उप केंद्र तमाम सुविधाओं से लैस रहेगा। विशेषकर प्रसूति महिलाओं तथा जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यहां आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इस मौके पर जिला पार्षद सुदर्शन प्रसाद उ़र्फ मुन्ना किन्नर, पुर्व मुखिया शंभूशरण ¨सह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।