Bihar Local News Provider

फुलवरिया: जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग में पूर्व प्रमुख पति व पुत्र जख्मी

स्थानीय थाने के श्रीपुर ओपी क्षेत्र के बंसीबतरहा गांव में जमीन विवाद में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में हुई फायरिंग में पूर्व प्रमुख व उनके पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ ले जाया गया। जहां से प्रमुख पुत्र को गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति देखकर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं फायरिंग की घटना से बंसीबतरहा गांव व उसके आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। बताया गया है कि बंसीबतरहा गांव निवासी व पूर्व प्रखंड प्रमुख नीलम राय के पति मनोज कुमार राय का पड़ोसी के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। शनिवार को उक्त जमीन की मापी कराई जा रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष में कहा-सुनी होने लगी। जो बाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में पूर्व प्रखंड प्रमुख नीलम राय के पति मनोज कुमार राय व उनका पुत्र शिवम कुमार घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं शिवम कुमार की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पूर्व प्रखंड प्रमुख नीलम राय ने आरोप लगाया है कि उनके पति की लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल हमलावरों ने लूट ली है। थानाध्यक्ष के मुताबिक दोनों पक्षों में से किसी ने समाचार लिखे जाने तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।