Bihar Local News Provider

उचकागांव: ताड़ के पेड़ से गिरने से अधेड़ की मौत

उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास बलुआ टोला दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित एक ताड़ के पेड़ पर से ताडी उतारने के लिए चढ़े एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पेड़ से गिरने से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गुरुमा गांव निवासी कैलाश मांझी के पुत्र 50 वर्षीय रोहित मांझी ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने का काम करते थे। गुरुवार की संध्या वह सांखे खास बलुआ टोला दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित ताड़ के पेड़ पर चढ़ कर ताड़ी उतार रहे थे। तभी अचानक पेड़ से गिर गए। पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को ग्रामीण स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।