Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

हथुआ: गैस सिलेंडर फटने से 15 जख्मी, 4 की हालत गंभीर

गोपालगंज जिले में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग सहित 15 बुरी तरह झुलस गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का सदर अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के मीरगंज के हरखौली गांव में इंदेश राम के घर में सुबह के खाना बनाने के दौरान आग लग गई। जब तक लोग कुछ समय पाते, पूरे घर में आग फैल गई। आग बुझाने के दौरान घर के पांच लोग सहित 15 बुरी तरह झुलस गए। इसी दौरान सिलेंडर ब्‍लास्‍ट कर गया। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।
सभी घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल से गोरखपुर भेजा गया है।