Bihar Local News Provider

मांझा – देसी तमंचा बनाने वाला दिनेश चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्थानीय थाने के मांझागढ़ बाजार में नहर के समीप मिनी गन फैक्ट्री चला रहे कर्णपुरा गांव निवासी दिनेश शर्मा को पुलिस ने दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में चनावे मंडल कारा भेज दिया गया। उससे पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस हथियार बनाने व सप्लाई करने के रैकेट में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

[the_ad id=”11915″]

पुलिस के हत्थे चढ़े दिनेश शर्मा ने कई अहम जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार मांझागढ़ बाजार के समीप गंडक नहर के बगल में हथियार बनाने का काम चल रहा था। सूचना मिलने के बाद सोमवार को छापेमारी की गई। जिसमें तमंचे बनाने के धंधे का उद्भेदन हुआ। मौके से एक निर्मित व दो अर्द्ध निर्मित देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया। मांझागढ़ थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने से पुलिस भी सकते में है। दिनेश शर्मा पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

[the_ad id=”11915″]

महिला सिपाहियों ने दबोचा : छापेमारी के दौरान दिनेश शर्मा भागने लगा। लेकिन, महिला सिपाहियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे दौड़कर पकड़ लिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर धनंजय राय के भी घायल हो गए। उनके हाथ में चोट लगी है। तस्कर उनके हाथ पर मारकर भागना चाह रहा था। लेकिन महिला सिपाहियों की तत्परता से उसे दबोच लिया गया।

हथियार बना यूपी में करता था सप्लाई : मांझागढ़ बाजार से गिरफ्तार हथियार सरगना दिनेश शर्मा के सम्पर्क में कई अन्य तस्कर जुड़े हुए हैं जो मांझागढ़ में निर्मित हथियारों की तस्करी यूपी के सीमावर्ती कई जिलों में करते हैं। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुटी है।