Bihar Local News Provider

गोपालगंज: बाइक सवार युवक को चाकू घोंपा

नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के समीप बाइक सवार एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब युवक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह को देखकर घर लौट रहा था। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के रवि रंजन कुमार बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह को देखने के लिए आए थे। दिन के करीब 11 बजे वे अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने गांव के समीप पहुंचे, तीन युवकों ने उन्हें जबरन सड़क पर रोक लिया। बाइक से उतरते ही उन्हें रोकने वाले युवकों ने चाकू से रवि रंजन पर हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीछे पूर्व से चला आ रहा विवाद कारण बताया जाता है। युवक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज किया। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में लवकुश साह, हरेंद्र साह तथा विशाल साह को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।