Bihar Local News Provider

कुचायकोट- अपहृत युवक कप्तानगंज जंक्शन से बरामद

कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गाजी गांव से होली के दिन अपहृत युवक को कुचायकोट थाने की पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कप्तानगंज जंक्शन से बरामद कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि इस घटना के पीछे घरेलू साजिश कारण है। जानकारी के अनुसार होली के दिन शुक्रवार को करमैनी गाजी गांव के तारकेश्वर पाण्डेय ने अपने भतीजा ब्रजकिशोर पाण्डेय का हथियार के बल पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रजकिशोर पाण्डेय की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की। गायब युवक के मोबाइल डीटेल तथा टावर लोकेशन के आधार पर उसे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने पूरे मामले के खुलासे के बाद बताया कि करमैनी गाजी गांव निवासी मनमोहन पाण्डेय के तीन पुत्र हैं। मनमोहन पाण्डेय ने पहली पत्नी और तीन बच्चो को छोडकर दूसरी शादी कर ली है तथा दूसरी पत्नी के साथ बाहर रहते हैं। इस बात को लेकर मनमोहन पाण्डेय का अपने परिवार मे विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मनमोहन पाण्डेय के पुत्र ब्रज किशोर पाण्डेय ने खुद के अपहरण की साजिश रची। जिसमें परिवार के कुछ अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *