Bihar Local News Provider

गोपालगंज: आसमान से हुई अमृत वर्षा खिल गए किसानों के चेहरे

तापमान में वृद्धि के कारण खेतों में सूख रही नमी से गेहूं की फसल को प्रभावित होने से परेशान किसानों को राहत मिल गई। बुधवार की सुबह आसमान में उमड़ रहे बादल बसने लगे। फसलों के लिए हुई इस अमृत वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे। ठंड की पहली बारिश से गेहूं सहित रबी फसलों को काफी लाभ होगा। गेहूं की फसल में बेहतर कल्ले निकलेंगे। जिससे किसानों को गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद दिखने लगी है। हालांकि बारिश के साथ तेज हवा चलने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ के कारण शहरवासियों को परेशानी ङोलनी पड़ी।
इस बार पिछले कई साल में ठंड का असर अभी तक सबसे कम रहा है। ठंड के इस मौसम में न तो घना कोहरे का असर दिखा औश्र ना ही शीत लहर चली। तापमान में वृद्धि के कारण खेतों की नमी सूखने लगी थी। जिसे गेहूं की फसल में कल्ले नहीं निकल रहे थे। किसान सिंचाई कर अपनरी फसल को बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे। इस बीच मंगलवार की रात मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में बादल छा गए। बुधवार की सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन कभी हल्की धूप को कभी बारिश होती रही। मौसम के इस मिजाज से किसानों के चेहरे खिल उठे। सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है।