Bihar Local News Provider

कुचायकोट : करंट की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हरदो गांव में शुक्रवार की दोपहर एक घर में स्टैंड फैन चलाने के दौरान एक महिला करंट की चपेट में आ गई। इस बीच अपनी पत्नी को बचाने पहुंचा पति भी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना के शिकार दोनों को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही पति की मौत हो गई। पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि मठिया हरदो गांव निवासी तुलसी राम शुक्रवार की दोपहर अपने घर में खाना खा रहे थी। इसी दौरान उमस भरी गर्मी से बचने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी उर्मिला देवी को पास में स्टैंड फैन लगाने के लिए कहा। पति के कहने पर उर्मिला देवी ने उनके पस स्टैंड फैन लगाकर उसे चालू करने के लिए जैसे की स्वीच ऑन किया वे करंट की चपेट में आ गई। पत्नी को करंट की चपेट में आने खाना छोड़ बचाने पहुंचे तुलसी राम भी करंट की चपेट में आ गए। करंट से दंपती की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही तुलसी राम की मौत हो गई। उर्मिला देवी का इलाज सदर असपताल में चल रहा है। बताया जाता है कि इस दंपती के दो बेटी व एक बेटा है। इस घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। करंट की चपेट में आए पति की मौत होने की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।