Bihar Local News Provider

थावे: बकरी ने दिया नीलगाय जैसे दिखने वाले बछड़े को जन्म

थावे प्रखंड की लछ्वार पंचायत के चनावे गांव में सोमवार को एक बकरी ने नीलगाय जैसा दिखने वाले बछड़े को जना। यह खबर आसपास के गांवों में फैलते ही बछड़े को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद बछड़े की मौत हो गई।
ग्रामीण  विनोद मांझी की पत्नी सीता देवी ने बताया कि उसकी बकरी ने तीन बच्चे को जन्म दिया। जिसमें तीसरा नीलगाय के बछड़े जैसा था। बछड़े  को देखते ही वह भौचक रह गई। आसपास के लोगों की सलाह पर बकरी के बच्चे से करीब दुगुना लंबा व वजनी बछड़े को धूप में रखा गया। वह जल्दी जल्दी सांस ले रहा था। करीब डेढ़ घंटे के बाद बछड़े ने दम तोड़ दिया। फिर उसके शव को जमीन के अंदर दफना दिया गया।
बकरी के नीलगाय जैसे बछड़े को जन्म देने की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। पशु चिकित्सक डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कई बार जीन संबंधी गड़बड़ी व जटिलताओं के कारण भ्रूण के आकार बदल जाते हैं।