Bihar Local News Provider

गोपालगंज: सांप काटने से छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत

शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय के छात्र संघ की उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव अब नहीं रहीं। मंगलवार की रात काजल यादव शहर के साधु चौक मोहल्ला स्थित अपने घर के बाहर गाय के पास खड़ी थीं। तभी एक सांप ने इन्हें डंस लिया। परिजन इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां इनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही काजल यादव की मौत हो गई। महिला महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत की खबर मिलते ही छात्रओं तथा छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को महेंद्र महिला महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर कॉलेज को बंद कर दिया गया। शहर के कमला राय महाविद्यालय में भी शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत की जानकारी मिलने पर विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। इस दौरान सभी के आंखें नम रहीं। 1बताया जाता है कि शहर के साधु चौक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण यादव की पुत्री काजल यादव महेंद्र महिला महाविद्यालय में बीए पार्ट वन की छात्र थीं। महेंद्र महिला महाविद्यालय में छात्र चुनाव में काजल यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। इस चुनाव में ये उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। 1बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद ये अपने घर के बाहर अपनी गाय के पास खड़ी थीं। तभी इनके पैर में एक सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी मिलते ही परिजन इन्हें सदर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक सांप का जहर फैल चुका था। इनकी हालत देख सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में काजल यादव की मौत हो गई। छात्र राजद के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, अभाविप के सुदंरम कुमार सहित दर्जनों छात्र नेता उसके दरवाजे पर पहुंच कर परिजन को सांत्वना देते रहे। इस दौरान उनकी भी आंखें नम रहीं। शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय के छात्र संघ की उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव अब नहीं रहीं। मंगलवार की रात काजल यादव शहर के साधु चौक मोहल्ला स्थित अपने घर के बाहर गाय के पास खड़ी थीं। तभी एक सांप ने इन्हें डंस लिया। परिजन इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां इनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही काजल यादव की मौत हो गई। महिला महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत की खबर मिलते ही छात्रओं तथा छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को महेंद्र महिला महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर कॉलेज को बंद कर दिया गया। शहर के कमला राय महाविद्यालय में भी शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत की जानकारी मिलने पर विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। इस दौरान सभी के आंखें नम रहीं। बताया जाता है कि शहर के साधु चौक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण यादव की पुत्री काजल यादव महेंद्र महिला महाविद्यालय में बीएन पार्ट वन की छात्र थीं। महेंद्र महिला महाविद्यालय में छात्र चुनाव में काजल यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। इस चुनाव में ये उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद ये अपने घर के बाहर अपनी गाय के पास खड़ी थीं। तभी इनके पैर में एक सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी मिलते ही परिजन इन्हें सदर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक सांप का जहर फैल चुका था। इनकी हालत देख सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में काजल यादव की मौत हो गई। छात
्र राजद के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, अभाविप के सुदंरम कुमार सहित दर्जनों छात्र नेता उसके दरवाजे पर पहुंच कर परिजन को सांत्वना देते रहे। इस दौरान उनकी भी आंखें नम रहीं।
छात्र संघ की उपाध्यक्ष काजल यादव के निधन पर बुधवार को महेंद्र महिला महाविद्यालय की प्राचार्य किरण कुमारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 1शोक सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य किरण कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव के निधन से कॉलेज को काफी क्षति हुई है। कालेज में विभिन्न प्रकार की समस्या को लेकर काजल हमेशा हमारे पास आया करती थीं। अभाविप के सदस्य सुंदरम कुमार ने कहा कि उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव का निधन एक बड़ी क्षति है। शोकसभा के बाद महाविद्यालय को बंद कर दिया गया। शहर के कमला राय महाविद्यालय परिसर में भी प्राचार्य डीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित किया गया। शोक सभा में कमला राय महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस कुवंर, महासचिव निहाल कुमार पटेल, संयुक्त सचिव अनिष कुमार सहित छात्र-छात्रओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।