Bihar Local News Provider

गोपालगंज: बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत से मिली किशोरी

नगर थाना क्षेत्र के काकड़पुर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक गन्ने की खेत से एक किशोरी की बेहोशी की हालत में पड़े देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेहोश किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस किशोरी के गर्दन पर मिले जख्म के निशान थे। सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने किशोरी के परिजनों से पूछताछ किया। लेकिन परिजनों से पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस को शक है कि किशोरी की हत्या करने का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि काकड़पुर गांव के कुछ ग्रामीण शुक्रवार की दोपहर खेत की तरफ गए थे। तभी उन्होंने एक गन्ने के खेत में इसी गांव के निवासी मनोज साह की पुत्री 11 वर्षीय प्रिया कुमारी को बेहोशी की हालत में पड़े देखा। इस किशोरी के गर्दन पर जख्म के निशान थे। खेत में किशोरी को बेहोश पड़े देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दिया। जानकारी मिलने पर खेत में पहुंचे परिजन किशोर को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली किशोरी के परिजनों से पूछताछ किया गया है।


Comments

One response to “गोपालगंज: बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत से मिली किशोरी”

  1. […] नगर थाना क्षेत्र के काकड़पुर गांव में श… लेकिन गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच किशोरी की मां ने अपने बेटी को मारपीट कर गला दबाने को आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि पूछताछ के दौरान मृतका के परिजन बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। जिससे पुलिस को इस घटना के किसी निकट व्यक्ति का हाथ होने का शक है। पुलिस गहराई से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। […]