Bihar Local News Provider

उचकागांव: सतकोठवा में दो पक्ष आपस में भिड़े,बारह जख्मी

उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत के सतकोठवा गांव में स्थित मस्जिद में इमाम को रखने को लेकर चला आ रहा विवाद बुधवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए तथा एक घंटे तक एक दूसरे पर पथराव होता रहा। इस मारपीट तथा पथराव में दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें 212 लोगों को आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने 19 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।1बताया जाता है कि सतकोठवा गांव में स्थित मस्जिद में इमाम को रखने को लेकर रमजान के महीने से एक सप्ताह पूर्व 15 मई को दो गुट के लोगों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष के लोग मस्जिद में धर्मचकना श्रीजीत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महबूबा को इमाम बनाने के पक्ष में थे। वहीं दूसरे पक्ष के लोग मस्जिद में पढ़ा रहे दूसरे मौलवी को ही रखने की बात कह रहे थे। जिसे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इसी बीच ईद के नमाज के दौरान दोनों पक्षों के बीच इमाम को रखने को लेकर विवाद और गहरा गया था। तब प्रशासन ने दोनों पक्षों को अलग-अलग नमाज पढ़ा कर मामले को शांत करा दिया। कुछ दिन पूर्व दोनों मौलाना को हटाते हुए ग्रामीणों ने तीसरे मौलवी को मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए रख लिया। लेकिन एक पक्ष के कुछ असामाजिक तत्वों ने मौलाना के मस्जिद में रहने के लिए बने कमरे पर ताला बंद करके कब्जा जमा लिया। जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद फिर से बढ़ गया। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए तथा आपस में भिड़ गए। इस एक दूसरे पर पथराव होता रहा। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल मुन्ना अंसारी, मुस्तकीम, समीर अंसारी, अली इमाम अंसारी, मेहरुन्निसा, गयासुद्दीन अंसारी, अली अख्तर अंसारी, शहाबुद्दीन, युसूफ अंसारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कई थाना की पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर एक पक्ष के मुस्तकीम अंसारी ने मोहम्मद निजाम, इमाम उल हक, अफरोज, शाहिदा खातून, मौलवी मोहित उल हक सहित 22 नामजद और 215 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी दूसरे पक्ष के अली अख्तर ने मुस्तकीम अंसारी, मुन्ना अंसारी, अली इमाम सहित 27 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पक्ष के मोहम्मद निजाम, इमाम उल हक, अफरोज आलम, साबिर हुसैन, हजरत अंसारी, मुस्ताक आलम, मनीर आलम, जाबिर अली, इमाम हुसैन, इमरान अंसारी तथा दूसरे पक्ष के हामिद अंसारी, रफी उल्लाह, युसूफ अंसारी, शाहबुद्दीन अंसारी, रवि आलम, मुन्ना अंसारी, रामउद्दीन अंसारी शामिल हैं।संसू, उचकागांव : थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत के सतकोठवा गांव में स्थित मस्जिद में इमाम को रखने को लेकर चला आ रहा विवाद बुधवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए तथा एक घंटे तक एक दूसरे पर पथराव होता रहा। इस मारपीट तथा पथराव में दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें 212 लोगों को आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने 19 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।1बताया जाता है कि सतकोठवा गांव में स्थित मस्जिद में इमाम को रखने को लेकर रम
जान के महीने से एक सप्ताह पूर्व 15 मई को दो गुट के लोगों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष के लोग मस्जिद में धर्मचकना श्रीजीत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महबूबा को इमाम बनाने के पक्ष में थे। वहीं दूसरे पक्ष के लोग मस्जिद में पढ़ा रहे दूसरे मौलवी को ही रखने की बात कह रहे थे। जिसे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इसी बीच ईद के नमाज के दौरान दोनों पक्षों के बीच इमाम को रखने को लेकर विवाद और गहरा गया था। तब प्रशासन ने दोनों पक्षों को अलग-अलग नमाज पढ़ा कर मामले को शांत करा दिया। कुछ दिन पूर्व दोनों मौलाना को हटाते हुए ग्रामीणों ने तीसरे मौलवी को मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए रख लिया। लेकिन एक पक्ष के कुछ असामाजिक तत्वों ने मौलाना के मस्जिद में रहने के लिए बने कमरे पर ताला बंद करके कब्जा जमा लिया। जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद फिर से बढ़ गया। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए तथा आपस में भिड़ गए। इस एक दूसरे पर पथराव होता रहा। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल मुन्ना अंसारी, मुस्तकीम, समीर अंसारी, अली इमाम अंसारी, मेहरुन्निसा, गयासुद्दीन अंसारी, अली अख्तर अंसारी, शहाबुद्दीन, युसूफ अंसारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कई थाना की पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर एक पक्ष के मुस्तकीम अंसारी ने मोहम्मद निजाम, इमाम उल हक, अफरोज, शाहिदा खातून, मौलवी मोहित उल हक सहित 22 नामजद और 215 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी दूसरे पक्ष के अली अख्तर ने मुस्तकीम अंसारी, मुन्ना अंसारी, अली इमाम सहित 27 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पक्ष के मोहम्मद निजाम, इमाम उल हक, अफरोज आलम, साबिर हुसैन, हजरत अंसारी, मुस्ताक आलम, मनीर आलम, जाबिर अली, इमाम हुसैन, इमरान अंसारी तथा दूसरे पक्ष के हामिद अंसारी, रफी उल्लाह, युसूफ अंसारी, शाहबुद्दीन अंसारी, रवि आलम, मुन्ना अंसारी, रामउद्दीन अंसारी शामिल हैं।