Bihar Local News Provider

फुलवरिया: भूमि विवाद में मारपीट किया घायल

स्थानीय थाने के संग्रामपुर रायमल गांव निवासी जय प्रकाश पासवान को लाठी-डंडे से हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिनका इलाज स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में चल रहा है। भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में घायल ने उसी गांव के रामवृक्ष राम व राजू राम को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने दी।