Bihar Local News Provider

बैकुंठपुर: वाहन ने पिता-पुत्री को रौंदा, पिता की मौत

अपनी पुत्री के साथ किताब खरीदने के लिए जा रहे पिता को तेज गति से आ रही चारपहिया वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना उनके घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव के जय प्रकाश दुबे सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरसन बाजार अपनी पुत्री नीति कुमारी के साथ किताब खरीदने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि वे बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी बाजार होते हुए अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में मसरख थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के समीप गोपी टोला में तेज गति से आ रहे चारपहिया वाहन ने पिता-पुत्री को धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जयप्रकाश दुबे की हालत चिंताजनक देखकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना निकलने के क्रम में जयप्रकाश दुबे की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर आने के बाद जयप्रकाश दुबे के घर के पर घंटों चीख पुकार मची रही।