Bihar Local News Provider

गोपालगंज: चैनपुर में मनायी गयी स्व. कृष्णा शाही की प्रथम पुण्य तिथि

भाजपा के दिवंगत नेता कृष्णा शाही की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को चैनपुर गांव में मनाई गई। मौके पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थनीय लोगों ने भाग लिया। श्री शाही के प्रति लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया उमेश शाही ने किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी,महेश राय,अंकु राय,मंटू गिरी,मुकुल राय,प्रमुख धनंजय राय,संगीता देवी,प्रदुम्न राय,मारकंडेय शर्मा,युवा भाजपा के सोनू राय,प्रशांत सिंह ,मनोज राय,मनोज पांडेय आदि शामिल हुए। मौके पर वक्ताओं ने स्व. शाही को एक पार्टी का एक समर्पित व उर्जावान कार्यकर्ता बताया। ज्ञात हो कि भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी श्री शाही की हत्या 19 जुलाई 2017 को फुलवरिया थाने के बसवरिया माझा गांव में कर दी गयी थी। बाद में उनका शव गांव के ही एक कुंआ से बरामद किया गया था।