Bihar Local News Provider

गोपालगंज: अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा

नगर थाना क्षेत्र के अमवां नकछेद गांव में अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर शनिवार को दो पक्ष के बीच जमकर विवाद हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर एक दंपति सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है नगर थाना क्षेत्र के अमवां नकछेद गांव निवासी दारोगा पाठक के पड़ोसी अश्लील गीत बजा रहे थे। जिसे सुन कर दारोगा पाठक के पुत्र भुटूक पाठक ने उन्हें अश्लील गीत बजाने से रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया तथा कुछ ही देर में दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दाब व लाठी डंडा से हमला कर दारोगा पाठक उनकी पत्नी संध्या देवी व भुटूक पाठक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल लोगों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


Comments

One response to “गोपालगंज: अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *