Bihar Local News Provider

गोपालगंज: महिला अल्पावास से फरार सभी 4 लड़कियों को मांझा पुलिस किया बरामद

महिला अल्पावास केंद्र से फरार चार लड़कियां दानापुर में पकड़ ली गई हैं। मांझा पुलिस ने यह बरामदगी की और फरार चार लड़कियों को वापस महिला अल्पावास गृह गोपालगंज को सौंप दिया। इन लड़कियों की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी में साफ दिख रहा था कि कैसे दीवार फांदकर यह लड़कियां फरार हुई।
गौरतलब है की गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के राजवाही कॉलोनी की सरेया वार्ड संख्या एक में स्थित महिला अल्पावास गृह से शुक्रवार की देर रात चार लड़कियां फरार हो गयीं थी। फरार लड़कियों में तीन लड़कियों को 15 दिन पहले ही महिला थाना ने ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराया था, जबकि एक लड़की को मांझा पुलिस ने एक महीने पहले ही यहां भर्ती कराया था। जिसके बाद इन सभी लड़कियों को महिला अल्पावास गृह में रखा गया था। अल्पावास गृह में कुल आठ लड़कियां थीं। रात के ढाई बजे सभी लोग सो रहे थे। इसी बीच कमरे से बाहर निकलकर रेलिंग के सहारे सभी लड़कियां नीचे उतर गयीं और गेट का फांद कर एक-एक कर फरार हो गयीं। घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी थी। जिसके बाद मांझा पुलिस की मदद से यह चारों लड़कियां दानापुर से बरामद कर ली गई।