Bihar Local News Provider

हथुआ: शेड में फंसे पतंग को निकाल रहे किशोरी की करंट से मौत

मीरगंज नगर के मरछिया देवी चौक समीप एक घर के शेड में फंसे पतंग को निकालने के लिए दीवार पर चढ़कर उतर रहा एक किशोर जनरेटर के नंगे तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से किशोर शेड पर गिर गया। इस घटना के बाद परिजन शेड से उतार कर किशोर को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि है मरछिया देवी चौक मोहल्ला निवासी अर्जुन सोनी का पुत्र 14 वर्षीय मितल सोनी रविवार की शाम पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान पतंग घर के बगल में एक घर पर लगे शेड में फंस गया। बताया जाता है कि पतंग शेड में फंसने के बाद रात में करीब नौ बजे मितल सोनी अपने घर की दीवार पर चढ़ कर शेड में फंसे पतंग को निकाल रहा था। तभी शेड से गुजर रहे जनरेटर के नंगे तार के संपर्क में आने से करंट लगने से यह शेड पर गिर गया। शेड पर भी जनरेटर का करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे करंट के झटके से किशोर अचेत हो गया। इस घटना की जानकारी होने पर परिजन तथा आसपास के लोग जनरेटर बंद कराने के बाद शेड से उतार कर किशोर को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।