Bihar Local News Provider

माँझा : गायब मिले चिकित्सक, हर तरफ दिखी गंदगी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा की व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई। बुधवार की रात इस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ वेद प्रकाश ने कई अनियमितताएं पकड़ी। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक गायब मिले। अस्पताल परिसर में हर तरफ गंदगी दिखी। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने सिविल सर्जर को जांच रिपोर्ट भेजते हुए कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।
बताया जाता है कि बुधवार की रात पौने दस बजे बीडीओ वेद प्रकाश अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई अनियमितताएं पकड़ी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई पंजी उपलब्ध नहीं पाई ड्यूटी के अनुसार चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं थे। कोई भी वैक्सीन भी पीएचसी में उपलब्ध नहीं था। चारों तरफ गंदगी फैली हुई दिखी। जिसे देख कर बीडीओ ने कर्मियों को जमकर फटकार लगाते हुए अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि
अस्पताल परिसर मे काफी गंदगी फैली थी। साफ सफाई नहीं थी। मेडिसिन पंजी सहित कोई भी पंजी संधारण नहीं पाया गया।
इस संबंध मे सिविल सर्जन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।