Bihar Local News Provider

गोपालगंज – दिल्ली पुलिस की टीम ने शहर के कई ठिकानों पर मारा छापा

दिल्ली से चुराए गए वाहनों को गोपालगंज में बेचे जाने की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम गोपालगंज पहुंची। यहां पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के हत्थे वाहन चोर गिरोह के सदस्य नहीं चढ़े। ना ही दिल्ली से चुराई गई कोई वाहन हाथ लगा।
[the_ad id=”11915″]
बताया जाता है कि इन दिनों दिल्ली वाहन चोर गिरोह काफी सक्रिय है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित ने यूपी पुलिस को जानकारी दिया कि दिल्ली से चुराए गए वाहन गोपालगंज सहित बिहार के विभिन्न जिले में बेचा गया है। आरोपित से मिली इस जानकारी को यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दिया। गोपालगंज में चोरी का वाहन बेचे जाने की जानकारी मिलने पर बाद दिल्ली पुलिस की टीम गोपालगंज पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने नगर थाना पुलिस के साथ शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि दिल्ली पुलिस को चोरी के वाहन बरामद करने में सफलता नहीं मिली। दिल्ली पुलिस टीम के सदस्य एसआइ योगेंद्र पाल ने बताया कि दिल्ली से चुराए गए वाहन गोपालगंज में बेचने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।