Bihar Local News Provider

थावे- अरना में अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारी

लाइन बाजार- थावे मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के अरना बाजार के समीप अपराधियों ने एक बाइक सवार को फायरिंग कर दिया। जिससे गोली लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को कारण भूमि विवाद बताया जाता है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि अरना गांव निवासी माया सिंह का पुत्र 25 वर्षीय पिंटू कुमार सिंह किसी को थावे बाजार छोड़ने गया था। वहां ये युवक वापस अपने घर लौट रहा था। अभी यह अरना और पिपराही के बीच पहुंचा था कि पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने युवक पर फायर कर दिया। जिससे गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक को गोली मारने की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने घायल युवक का बयान दर्ज किया। घटना को कारण भूमि विवाद बताया जाता है। बताया जाता है कि घायल पिंटू सिंह के परिवार से कुछ लोगों का पूर्व से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।