Bihar Local News Provider

विजयीपुर: हथकड़ी के साथ फरार कैदी नहीं हुआ गिरफ्तार

जिले के विजयीपुर थाने के हाजत से हथकड़ी के साथ फरार युवक का 24 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए जिले की कई थानों की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फरार युवक बसहां गांव के रमाकान्त राम का बेटा राकेश राम है। जिसे पुलिस ने दो चोरी की बाई के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पुछ-ताछ के लिए पुलिस ने हाजत में रखी हुई थी। राकेश की तबियत काफी खराब थी। वह बार-बार शौच जाया करता था। इसी बीच शनिवार के दोपहर में शौच करने के बहाने राकेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद सादे लिबास में पुलिस बल के जवान उसे दौड़ाने लगे लेकिन, राकेश की दौड़ के आगे पुलिस की दौड़ कम पड़ गई। और राकेश थाने से तीन सौ मीटर की दुरी पार करते हुए मक्के के खेत में प्रवेश कर गया। पुलिस भी उसके पीछे पकड़ने के लिए दौड़ती रही। इस बीच थाने के एक जवान के पैर भी टूटे सीसे से कट गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी भी हो गए। उसके बाद भी बुलंद हौसले को लिए युवक को दौड़ाते रहे। पर मक्के के घने खेत में युवक भागने में सफल हो गया। युवक की गरफ्तारी के लिए जिले की कई थानेां की पुलिस छापेमारी कर रही है। पर अभी तक फरार युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस यूपी में भी छापेमारी कर रही है। हालांकि इस मामले में थानाध्यक्ष खालिद अख्तर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है।