Bihar Local News Provider

गोपालगंज : कचरे से पटीं शहर की सड़कें, सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

आउटसोर्सिंग पर कार्य कराने के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के खिलाफ नगर परिषद के दैनिक मजदूरी पर कार्य करने वाले सफाई मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार छठवें दिन गुरुवार को भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों के लगातार हड़ताल पर रहने के कारण साफ सफाई नहीं होने से शहर की सड़कें कसरे से पट गई हैं। जगह-जगह कूड़ा कचरे का ढेर लगाने से उससे उठती बदबू के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस बीच नगर परिषद कार्यालय गोपालगंज के साथ ही मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय के सामने सफाई कर्मियों ने अपने हाथ में झाडू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यह ऐलान किया गया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगा।
 
बताया जाता है कि बिहार सरकार के नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र भेजकर दैनिक सफाई कर्मियों की सेवा रद करने का आदेश देते हुए एक फरवरी से आउटसोर्सिंग पर कार्य करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद बीते शनिवार को नगर परिषद सफाई कर्मी शनिवार से हड़ताल पर चले गए। हालांकि इस बीच नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव ने इस आदेश को तत्काल स्थगित करने का आदेश जारी किया। लेकिन इसके बाद भी सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटे। लगातार छठवें दिन गुरुवार को भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही। इसी बीच सफाई कर्मियों ने अपने हाथ में झाडू लेकर नगर परिषद गोपालगंज के साथ ही
[the_ad id=”10743″]
नगर पंचायत मीरगंज के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इधर सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सड़के कूड़ा कचरा से पट गई हैं। जगह-जगह कूड़ा कचरा से उठती बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर परिषद के चेयरमैन हरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि शहर की साफ सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है। सफाई कर्मियों को भी हड़ताल वापस लेने के लिए समझाया जा रहा है।