Category: City News
-
गोपालगंज के दियारा में हरियाणा पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्कर को पकड़ा
जादोपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हरियाणा पुलिस ने छापेमारी कर तीन साल से गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने के बाद हरियाणा पुलिस आरोपित को कोर्ट में हाजिर करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा की पुलिस उसे अपने साथ…
-
गोपालगंज में सर्द रही रात, दिन में हल्की धूप निकलने से मिली राहत
कड़ाके की ठंड को प्रकोप शनिवार को पूरे दिन जारी रहा। इस बीच दिन के दस बजे हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। बावजूद इसके सर्द हवा का वेग कम नहीं हुआ। तड़के कुछ समय के लिए हवा का प्रकोप थमा, तो घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया।…
-
गोपालगंज में चोरी की दो बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के दो गिरफ्तार
जिले में वाहन चोरी के मामले बढ़ने को देखते हुए अब पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर लगाम कसने शुरू कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने बरौली तथा सिधवलिया थाना क्षेत्र में अलग अलग गांव में छापेमारी कर चोरी की दो बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।…
-
गोपालगंज सदर अस्पताल में बेवजह आने-जाने पर लगी रोक, सुरक्षा कर्मी तैनात
सदर अस्पताल परिसर में बेवजह आने जाने वाले लोगों पर पूरी तरह से नकेल कसने को लेकर सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। सदर अस्पताल में निजी वाहनों के आने जाने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। साथ ही आशा कार्यकर्ता को भी…
-
गोपालगंज के आधा दर्जन गांवों में शराब की टोह में छापेमारी, 25 भट्ठियां ध्वस्त
जिले के बरौली, मांझा तथा सिधवलिया थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर 25 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। डीएम-एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को आते देख धंधेबाज फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को…
-
गोपालगंज में नल-जल योजना का 24 लाख गबन करने वाला ठीकेदार गिरफ्तार
सदर प्रखंड की इन्द्रवा बैरम पंचायत में नल जल योजना में 24 लाख रुपये गबन करने के मामले में पुलिस ने शहर के सरेया मोहल्ले में छापेमारी कर आरोपित ठीकेदार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इन्द्रवा बैरम पंचायत के तीन वार्ड सदस्यों ने नल जल योजना में 24 लाख रुपये गबन करने का…
-
गोपालगंज में 50 हजार उड़ाने वाले उचक्के को लोगों ने बाजार में पकड़ा, पिटाई कर थाने को सौंपा
तीन दिन पहले बैंक से रुपये निकालने गए एक अधेड़ को झांसा देकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाला उचक्का गुरुवार को लोगों के हत्थे चढ़ गया। शहर के सिनेमा रोड में रुपया उड़ाने वाले उचक्के को देख कर लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपित युवक को बाइक पर बैठाकर लोग उसे…
-
गोपालगंज में पूर्व विधायक के करीबी की बाइक से 1.50 लाख उड़ाए
शहर के जादोपुर रोड स्थित एक दुकान पर बाइक का पंक्चर बनवा रहे पूर्व विधायक मोहम्मद नेमतुल्ला के करीबी की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने एक लाख पचास हजार रुपये तथा तीन आर्म्स के लाईसेंस की मूल कॉपी उड़ा दिए। बाइक मालिक के आवदेन पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया…
-
गोपालगंज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कुशीनगर के नवजात की मौत, हंगामा
शहर के कॉलेज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। नवजात बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। यह देखते अस्पताल के सभी कर्मी फरार हो गए। कर्मियों के फरार होने के बाद स्वजन नवजात का शव…
-
गोपालगंज: अमेजन कंपनी के डिलीवरी ऑफिस पर फायरिंग, सुपरवाइजर को मारी गोली
रविवार की देर शाम गोपालगंज में तब अफरातफरी मच गई जब अपराधियों ने ई- कॉमर्स कंपनी अमेजन की डिलीवरी ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोपालंगज के नगर थाना इलाके में ही साधु चौक के नजदीक ज्योति नगर मुहल्ले में अमेजन का डिलीवरी सेंटर है। रविवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने वहां…