Category: City News
-
गोपालगंज के कटेया में भूमिहीनों के नाम पर बड़ा घोटाला, पैक्स ने खरीदा कई क्विंटल अनाज, खाते से निकाले लाखों रुपए
गोपालगंज में पैक्स (Pacs) और व्यापार मंडल की मिलीभगत से बड़ी रकम का घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला जिले के कटेया प्रखंड के बेलही खास पैक्स और व्यापार मंडल से जुड़ा है जहां बड़े पैमाने पर धान और गेहूं खरीद में अनियमितता बरती गई. यहां पर वैसे ग्रामीणों के नाम पर…
-
गोपालगंज में सदर अस्पताल की इंजरी रिपोर्ट को कोर्ट ने बताया फर्जी, डॉक्टर पर कार्रवाई का दिया आदेश
गोपालगंज जिले के मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जख्म प्रतिवेदन में फिर से फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है. इस बार डॉक्टर के फर्जीवाड़े पर कोर्ट ने कड़ा एक्शन लिया है. कोर्ट ने जेल में बंद अभियुक्त को जमानत देते हुए डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान…
-
गोपालगंज के JDU सांसद ने रेल मंत्री से की नई राजधानी एक्सप्रेस चालने की मांग
पूर्वोत्तर रेलवे को एक नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो दिल्ली वाया थावे-गोपालगंज से पटना या गुवाहाटी तक चलेगी. नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए गोपालगंज के सांसद सह जेडीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सुमन ने रेल मंत्री से पहल की है. सांसद की इस मांग पर बिहार के सीवान की…
-
गोपालगंज में संदिग्ध अवस्था में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, घर के कमरे में मिली लाश
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत महेंद्र महिला कॉलेज में अर्थशास्त्र विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ.विजय कुमार पासवान का मंगलवार को संदिग्ध हालत में किराये के मकान में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. मृतक सहायक प्रोफेसर नगर थाने के अधिवक्ता नगर मोहल्ले…
-
गोपालगंज में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, लड़की के घरवालों ने सिर काटकर गंडक नदी में फेंकी लाश
गोपालगंज में 3 अगस्त से गायब चल रहे शख्स का सिर कटा शव नदी से बरामद हुआ है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग की वजह से उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने फिलहाल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि युवती और उसके परिजन फरार हैं. मामला गोपालगंज के…
-
JDU के पोस्टर से RCP सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब, वजह पूछने पर नीतीश के मंत्री ने दी सफाई
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि यह पोस्टर जिले से बनाया गया है. हो सकता है भूलवश केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की फोटो नहीं लगाई गई हो. मंत्री की मानें तो उन्होंने इस बात पर ध्यान भी नहीं दिया था. मुंगेर सांसद ललन सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी की…
-
गोपालगंज में स्कूलों में तैयारियां पूरी, आज से चलेंगी नौवीं व दसवीं की कक्षाएं
सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए शनिवार को जिले में नौंवी व दसवीं के स्कूल खुल जाएंगे। छात्र- छात्राओं की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ नौवीं तथा दसवीं की कक्षाएं चलेंगी। इसके साथ ही सभी बच्चे छह फीट की दूरी बनाकर ही क्लास में बैठेंगे । तमाम दिशा निर्देशों के…
-
गोपालगंज में सड़क पार कर रहीं सास-बहू को कार ने रौंदा, सास की मौत
नगर थाना क्षेत्र के अरार गांव के समीप एनएच 27 पर मंगलवार को सड़क पार कर रही एक महिला तथा उनकी सास को एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही सास की मौत हो गई तथा बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण हाईवे को जाम…
-
गोपालगंज के काली पाण्डेय परिवार में कलह, बड़े बेटे पंकज को लग रहा पिता से जान को खतरा, वीडियो जारी कर मदद की गुहार
पूर्व बाहुबली सांसद और कांग्रेस नेता काली प्रसाद पाण्डेय के बड़े बेटे पंकज पाण्डेय को अपने पिता से ही खतरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की है। अब ये खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में काली प्रसाद पाण्डेय के बड़े बेटे पंकज पाण्डेय ने अपने पिता और छोटे…