Bihar Local News Provider

थावे: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बोलेरो ने कुचला, मौत

थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव में अपने घर के बाहर खेल रहे एक पांच साल के बच्चे को एक बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को बोलेरो से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच चालक सदर अस्पताल में बोलेरो को छोड़ कर फरार हो गया। बच्चे की मौत की जानकारी होने पर उग्र लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को समझा कर शांत करा दिया। बोलेरो को जब्त कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव निवासी रविश कुमार उपाध्याय का पुत्र पांच वर्षीय रौनक उपाध्याय शनिवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी उधर से गुजर रही एक बोलेरो ने बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे के बाद परिजन चालक को पकड़ कर उसी बोलेरो से गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने घायल बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि इसी बीच चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गए। बच्चे की मौत की जानकारी होने पर लोग उग्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उग्र लोगों को समझा कर शांत करा दिया। पुलिस बोलेरो को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।