Bihar Local News Provider

विजयीपुर: सड़क दुर्घटना में अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक की मौत

स्थानीय बाजार में शुक्रवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक की मौत हो गई। मृतक कटेया थाने के भागीपट्टी समउर गांव निवासी व प्रधान लिपिक अरुण कुमार मिश्र थे। वे चुनाव ड्यूटी पर सुबह करीब सात बजे विजयीपुर प्रखंड कार्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर जा रहे थे। उनके साथ धनौती गांव का चौकीदार दुर्गेश यादव भी बाइक पर पीछे बैठा था। इस दौरान पीछे से एक दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। इलाज के लिए दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने अरुण कुमार मिश्र की गंभीर हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए देवरिया अस्पताल में रेफर कर दिया। देवरिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं जख्मी चौकीदार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी राज किशोरी देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। जिनमें दो पुत्रियों की शादी पूर्व में हो चुकी है। वहीं दो पुत्र अनुप कुमार मिश्रा व आर्दश कुमार मिश्रा व एक छोटी पुत्री खुशबू की शादी अभी नहीं हुई है।