Bihar Local News Provider

गोपालगंज: मछली बाजार से बाइक उड़ा रहा युवक गिरफ्तार

शहर के जादोपुर मोड़ पर स्थित मछली बाजार में बुधवार को एक बाइक चुरा रहे एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया युवक को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि बुधवार की शाम जादोपुर मोड़ स्थित मछली बाजार से एक युवक अपनी बाइक खड़ी कर मछली खरीदने के लिए चला गया। इसी बीच पूर्व से मौजूद एक युवक उसकी बाइक में मास्टर चाबी लगाकर खोलने का प्रयास करने लगा। जिसे देखकर लोगों ने इस युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक गर थाना क्षेत्र के काकड़पुर गांव निवासी नीरज कुमार सिंह बताया जाता है। इसके पास से दो मास्टर चाबी बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।