Bihar Local News Provider

फुलवरिया: बहू ने आपसी विवाद में सास को जिंदा जलाया

फुलवरिया थाने के पैकौली बदो टोला धूसापर गांव में सोमवार को एक बहू ने अपने ही सास के शरीर पर किरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना पर फुलवरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
वहीं घटना की सूचना पर परिजनों ने आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया। आग से झुलसी महिला रामचंद्र चौधरी की पत्नी बंगुरी देवी है।
बताया जाता है कि बहू से पूर्व में चल रहे विवाद की शिकायत करने सास फुलवरिया थाना गई थी। शिकायत कर जैसे ही सास घर पहुंची कि बहू अंगूरी देवी ने किरोसिन छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी।
उधर, थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि बहू व सास में आपसी झगड़ा व मारपीट हुई है। हालांकि उन्होंने आग लगाकर जलाने की घटना से इनकार किया है। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।