Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • माँझा: छापेमारी में मांझा से साइबर अपराधी गिरफ्तार

    माँझा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार लिया। पकड़े गए साइबर अपराधी के कब्जे से पुलिस ने कई जाली कागजातों को बरामद किया है। बताया जाता है की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को फोन कर खुद…

  • कुचायकोट: श्यामपुर चौबे टोला से वृद्ध का अपहरण

    कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर चौबे टोला गांव से एक वृद्ध व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर न्यायालय के आदेश पर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में अपहृत दूधनाथ यादव के भतीजा इंदल यादव ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा की संपत्ति को…

  • हथुआ: वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़, सात गिरफ्तार

    पुलिस ने हथुआ अनुमंडल के भोरे व मीरगंज थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गिरोह के सदस्यों के कब्जे से पुलिस ने एक स्कूटी सहित सात बाइक को जब्त कर लिया…

  • बैकुंठपुर: दिल्ली ले जाकर युवक की हत्या, पांच पर प्राथमिकी

    बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली के यमुना नगर ले जाने के बाद मारपीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने थाना में आवेदन दिया। लेकिन घटना बाहर होने के कारण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार कर…

  • गोपालगंज: सदर अस्पताल से पांच वर्षीय मासूम गायब

    सदर अस्पताल में अपनी मां व भाई के साथ एंटी रेबिज का इंजेक्शन लेने के लिए पहुंची एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई। मासूम के अचानक गायब हो जाने के बाद उसकी मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके कारण काफी देर तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो…

  • हथुआ: युवक को जबरन कार में बैठा कर 40 हजार लूटे

    हथुआ बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपया निकाल कर अपने घर जा रहे एक युवक को अपराधियों ने अपना शिकार बना लिया। इस युवक को अपराधियों ने जबरन कार में बैठा लिया तथा उसके पास मौजूद 40 हजार रुपया लूट लिया। रुपया लुटने के बाद अपराधी युवक को कार से धक्का देकर उतारने के…

  • गोपालगंज: जादोपुर दियारा से युवक का शव बरामद

    पुलिस ने शनिवार को जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव स्थित दियारा इलाके से एक युवक का शव बरामद किया। शव को बोरा मे बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो…

  • गोपालगंज: टीपी सिंह हत्याकांड में एक आरोपित धराया

    शहर के साधु चौक सरेया वार्ड नंबर तीन मोहल्ले में सात दिसंबर को हुई पूर्व बसपा प्रत्याशी तेज प्रकाश सिंह उर्फ टीपी सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। दबोचा गया आरोपित उचकागांव थाने के मनबोध परसौनी गांव का अकलू यादव बताया गया है। पुलिस ने…

  • फुलवरिया: कयूम मियां हत्याकांड- नगमा ने कराई अपने आशिक़ पर प्राथमिकी

    चर्चित कयूम मियां हत्याकांड मे नया मोड़ आ गया है। जेल में बंद नगमा खातून ने अपने आशिक़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आशिक़ पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। नगमा का आरोप है की आशिक़ अमीरुल हक, अख्तर मियां, अंसरी खातून, अलिमन खातून ने मेरे शौहर द्वारा भेजे गये 18लाख रुपये हड़पने के फेर…

  • गोपालगंज: पुलिस ने नहीं सौंपी चार्जशीट कुख्यात रईस को मिली जमानत

    बिहार और यूपी पुलिस के लिए चुनौती रहे कुख्यात रईस खान को सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता की अदालत ने गुरुवार को जमानत दे दी. कोर्ट को चार्जशीट नहीं मिलने पर जमानत मंजूर करनी पड़ी. रईस खान को  पुलिस की लापरवाही का फायदा मिला. इस पर कोर्ट ने काफी नाराजगी जतायी है. साथ ही ऐसे अनुसंधान…