Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • थावे: नशेड़ी ने थावे थाना के चौकीदार को चाकू घोंपा

    थावे थाना क्षेत्र के इटवा धाम पुल के समीप नदी में स्नान कर रही महिलाओं पर नशे की हालत में अश्लील टिप्पणी कर रहे एक नशेड़ी ने वहां से हटाए जाने पर थावे थाना के एक चौकीदार पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस…

  • गोपालगंज: इस बार भी भारी न पड़ जाए स्लुइस गेट में दरार

    पिछले मानसून के मौसम में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई बर्बादी से अब भी ग्रामीण संभल नहीं पाए हैं। बाढ़ में बह गई सड़कें तथा ध्वस्त हुए मकान अब भी बाढ़ से हुई तबाही की याद दिला रहे हैं। तब बरौली के सदौवा गांव के समीप सारण तटबंध के स्लुइस गेट के ध्वस्त होने के…

  • गोपालगंज: इंटर परीक्षा के पहले दिन नकलचियों की नहीं चली

    सदर अनुमंडल के सात परीक्षा केंद्रों सहित पूरे जिले के 15 केंद्रों पर मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई। दो पालियों में आयोजित पहले दिन की परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति का माहौल कायम रहा। परीक्षा केंद्र पर तैनात जवानों की सतर्कता के कारण लोगों की भीड़ केंद्र के…

  • गोपालगंज: अस्पताल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी युगल

    सदर अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मंगलवार को दोपहर बाद लोगों ने एक युवक व एक युवती को आपत्तिजनक स्थित में देख कर दोनों को पकड़ कर उनकी धुनाई शुरू कर दिया। इस बीच वहां लोगों की भीड़ लगी रही। इसी बीच सूचना मिलने पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक-युवती…

  • गोपालगंज: अपराधियों ने 37 हजार उड़ाया

    शहर के अंबेडकर चौक पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में स्थित एक बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 37,639 रुपया उड़ा लिया। घटना को लेकर नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के हरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि वे बैंक में स्थित अपने खाते से पैसों की…

  • हथुआ: दो पिस्तौल व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

    मीरगंज थाना क्षेत्र के साहुजैन उच्च विद्यालय के समीप पुलिस ने छापेमारी कर दो पिस्तौल तथा चार कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवकों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले थाना में दर्ज है। दोनों युवकों से…

  • हथुआ: चांदपट्टी में युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंका

    मीरगंज थाना क्षेत्र के खेमन टोला गांव निवासी एक युवक की हत्या कर अपराधियों ने शव को तालाब में फेंक दिया। मंगलवार की सुबह युवक का शव इसी थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव के समीप तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे…

  • माँझा: हाईवे के किनारे मिला नवजात बच्ची का शव

    मांझा थाना क्षेत्र के छवही गांव के समीप मंगलवार को एनएच 28 पर बने पुल के नीचे एक नवजात बच्ची का शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। नवजात बच्ची का शव एक कार्टन में पड़ा था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…

  • फुलवरिया: पिकअप व बाइक की टक्कर में किशोर घायल

    फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में एक पिकअप तथा बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के रकबा…

  • बरौली: इलाज के अभाव में नियोजित शिक्षक की हुई मौत

    प्रखंड के मध्य विद्यालय सरफरा ,बालक में कार्यरत शिक्षक मदनलाल पासवान की मौत इलाज़ के अभाव में सोमवार की रात में हो गई । प्रखंड शिक्षक मदन एक साल से गंभीर बीमारी का शिकार था । पत्नी सविता देवी ने बताया कि जब तक मानदेय मिलता था तब तक इलाज़ हो रहा था। लेकिन सात…