Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • गोपालगंज: सीवान ट्रेन हादसे में जख्मी बच्चे की इलाज के दौरान मौत

    पिछले दो फरवरी को सीवान के दाहा नदी स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी बच्चे की मौत इलाज के दौरान गुरुवार की देर शाम हो गई। (विस्तृत ख़बर यहाँ पढ़ें) मृतक कुचायकोट थाने के चक हसना गांव के एनुल्लाह अंसारी का बेटा मुन्ना अंसारी बताया था। परिजनों ने बताया कि…

  • कटेया: छापेमारी में हथियार समेत एक गिरफ्तार

    कटेया थाना क्षेत्र के सिकटिया खास गांव में पुलिस ने गुरुवार की देर शाम एक घर पर छापेमारी कर अनाज के स्टील के कोठिला से एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के…

  • कुचायकोट: हाईवे पार कर रहे युवक को बस ने रौंदा, मौत

    कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर करमैनी ढाला के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक को एक बस ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक बस सहित भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों से इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस…

  • उचकागांव: भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, दोनों की मौत

    उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव लाइन बाजार मुख्य पथ पर दवनापट्टी मोड़ के समीप एक पिकअप ने साइकिल से ट्यूशन पढ़ने लाइन बाजार जा रहे भाई-बहन को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। भाई-बहन को रौंदने के बाद पिकअप एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद चालक…

  • बरौली: ईयरफोन लगाकर सुन रहा था होली गीत, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

    कान में ईयरफोन लगाकर दोस्तों के साथ होली का गाना सुनना एक युवक को महंगा पड़ा और उसे जान गंवानी पड़ी। युवक रेल ट्रैक पर बैठकर गाना सुन रहा था और कान में ईयरफोन लगाने के कारण उसी ट्रैक पर आ रही ट्रेन की आवाज सुन नहीं सका। ट्रेन को आता देख दोस्त पटरी से…

  • फुलवरिया: सड़क पर आगजनी कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

    ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के खिलाफ बुधवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बथुआ बाजार में सड़क पर आगजनी कर उसे जाम कर दिया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। आक्रोशित लोग निर्दोष को बिजली चोरी में फंसाने का आरोप लगा…

  • हथुआ: इंपीरियल पब्लिक स्कूल केंद्र के बदले गए केंद्राधीक्षक

    इंटर परीक्षा के दूसरे दिन हथुआ अनुमंडल के इंपीरियल पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर तमाम व्यवस्था अस्त व्यस्त पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से केंद्राधीक्षक के पद पर तैनात रामाश्रय सिंह को हटाने का आदेश दिया। विजयीपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण सिंह को इस केंद्र का नया केंद्राधीक्षक बनाया गया है।…

  • कुचायकोट: हथियार के बल पर युवक से 45 हजार रुपए लूटे

    सासामूसा में बुधवार को हथियार से लैस अपराधियों ने एक युवक से 45 हजार रुपए लूट लिए। लूट का शिकार युवक कुचायकोट थाने के ही सिरिसिया गांव का सद्दाम बताया गया है। उसने घटना की जानकारी कुचायकोट थाने की पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसने…

  • गोपालगंज: दूसरे दिन की परीक्षा में 293 परीक्षार्थी अनुपस्थित

    इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 293 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक अनुपस्थिति हथुआ अनुमंडल के परीक्षा केंद्रों पर दिखी। जहां पहली पाली की परीक्षा में 146 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा नहीं लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा के दौरान हथुआ अनुमंडल के अंबेडकर आवासीय…

  • माँझा: हाईवे पर दो ट्रैक्टर टकराए, एक चालक की मौत

    मांझा थाना क्षेत्र में छवही गांव के समीप एनएच 28 पर दो ट्रैक्टर-ट्राली आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक ट्रैक्टर चालक तथा एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घायल चालक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर…