Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • सिधवलिया: कार लूट कर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप चालक को सड़क पर फेंक कर कार लूट कर भाग रहे तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस इस घटना की पुष्टि तो कर रही है। लेकिन इस संबंध में मामले की जांच पड़ताल करने की बात कर कुछ बताने…

  • बरौली: सड़क पार कर रहे ग्रामीण को वाहन ने रौंदा, मौत

    बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम एनएच 28 पार कर रहे एक ग्रामीणों को तेज गति से जा रहे एक वाहन ने रौंद दिया। जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे को देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच जानकारी मिलने…

  • फुलवरिया: दुकादार से अपराधियों ने 36 हजार रुपये लूटे

    फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा बाजार में एक हार्डवेयर की दुकान पर पहुंचे अपराधियों ने दुकानदार से 36 हजार रुपया तथा मोबाइल फोन लूट लिया। इस घटना को लेकर दुकानदार ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के…

  • मांझा में चलती ट्रेन से महिला गिरी, कटने से मौत

    पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड पर मांझा स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से एक महिला गिर गईं। जिससे ट्रेन से कटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर से इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।…

  • हथुआ: सड़क हादसे में छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने बोलेरो फूंकी

    हथुआ थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप मंगलवार की रात बरातियों को लेकर जा रही एक बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक तथा…

  • गोपालगंज: जिले में आंधी पानी व ओलावृष्टि ने मचाई भारी तबाही

    जिले में रविवार की देर रात आई तेज आंधी पानी व छिटपुट हुई ओलावृष्टि ने जिले में एक बार फिर तबाही मचाई। बारिश से खलिहान में रखे गए गेहूं के बोझे भींग कर बर्बाद हो गए। वहीं खेतों में तैयार गेहूं की फसल को ओले पड़ने व भींग जाने से भारी नुकसान पहुंचा है। इसके…

  • गोपालगंज: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवां गांव के समीप तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती…

  • उचकागांव: बारात देखने गई युवती के साथ किया रेप

    रविवार की रात बारात देखने गई एक चौदह वर्षीया किशोरी के साथ रेप किया गया। घटना को अंजाम देने वाले किशोरी को एक बगीचा में बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी ने मामले में सोनू कुमार ,राहुल कुमार एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हथुआ…

  • गोपालगंज: उड़ीसा में सम्मानित किए गए डीबीडीटी टीम के सदस्य

    रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जिले के डीबीडीटी टीम के सदस्यों को उड़ीसा के श्रम व कल्याण विभाग ने सम्मानित किया है। इस दौरान जिले के गए डीबीडीटी टीम के सदस्यों ने जिले में रक्तदान की स्थिति से पच्चीस राज्यों से आए रक्तदाताओं को अवगत भी कराया। बताया जाता है कि उड़ीसा…

  • गोपालगंज: बेलगाम बाइक सवार ने किसान को रौंदा,मौत

    थाना क्षेत्र के छवहीं गांव के समीप एनएच-28 पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने किसान को ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक छवहीं गांव के ही शिवधारी सिंह थे। शनिवार की देर रात एनएच-28 पार करने के दौरान गोपालगंज की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से धक्का लगने के…