Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • थावे जंगल की खूबसूरती बढ़ाएगा इको पार्क

    पर्यटन विभाग ने की पहल, जंगल में हटाया जाएगा अतिक्रमण, सीओ ने दिया अल्टीमेटम, होगी कार्रवाई ऐतिहासिक थावे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए शुरू की गई कवायद अब इस मंदिर से सटे थावे जंगल तक पहुंच गई है। पर्यटन विभाग की पहल पर पर्यावरण विभाग ने थावे जंगल में इको पार्क कराने की पहल…

  • बैकुंठपुर: गोली मारने के बाद गला रेतकर की गई थी हत्या

    बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगराघाट के समीप इसी थाना क्षेत्र के जादोपुर लक्ष्मीगंज बाजार निवासी दुकानदार सुनील साह को अपराधियों ने गोली मारने के बाद गला रेत कर हत्या की थी। इस घटना के विरोध में शनिवार को लक्ष्मीगंज बाजार के व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं। इस बीच इस घटना को लेकर मृतक…

  • हथुआ: मीरगंज में आर्केस्ट्रा कराने वाले आखाड़ा संचाललकों पर होगी एफआईआर

    मीरगंज के महावीरी आखाड़ा में आर्केस्ट्रा कराने वाले सभी आखाड़ा समितियों पर एफआईआर की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने आखाड़ा समितियों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी मेले में तैनात दंडाधिकारियों को दी है। रोक के बाद मेले में आर्केस्ट्रा का खुलेआम प्रदर्शन कराने पर प्रशासन गंभीर है। हथुआ एसडीओ अनिल कुमार रमण ने बताया कि…

  • थावे: बस ने सड़क पार कर रहे छात्र को कुचला, मौत

    थावे थाना क्षेत्र के बेदूटोला चारमुहानी के समीप सड़क पार कर रहे एक छात्र को एक बस ने कुचल दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद भाग रहे बस का पीछा कर ग्रामीणों ने नगर थाना क्षेत्र के चौरावं गांव के समीप पकड़ कर तोड़फोड़ करते हुए बस…

  • कुचायकोट: लूटने के लिए युवक के मुंह पर फेंका नशीला पाउडर

    पंचदेवरी-जमुनहा पथ पर डेरवा के समीप आधा दर्जन अपराधियों ने लूटपाट करने की नियत से एक युवक के चेहरे पर नशीला पाउडर फेंक दिया। हालांकि पाउडर फेंकने के बाद भी युवक तेजी से बाइक चलाते हुए अपराधियों से बच कर भाग निकला। घर पहुंचने पर इस घटना की जानकारी देने के बाद युवक बेहोश होकर…

  • गोपालगंज: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    शहर के कौशल्या चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक थावे थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव के निवासी थी। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

  • बैकुंठपुर: मां-बेटी की मौत मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी

    बैकुंठपुर में रेलवे ट्रैक से दस माह की मासूम बच्ची तथा उसकी मां का शव बरामद होने के बाद मृत महिला ने दादा ने दहेज के लिए उनकी हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर डालने का आरोप लगाते हुए थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मृत महिला के…

  • गोपालगंज: कोर्ट में तीनों युवतियों का बयान दर्ज, जेल गया मौलवी

    तीन युवतियों के अपहरण मामले में महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार को बरामद युवतियों को कोर्ट में पेश किया. तीनों युवतियों का अलग-अलग बयान दर्ज हुआ. युवतियों के बयान को गोपनीय रखा गया है. तीन युवतियों में एक ने युवक के साथ संपर्क होने की बात स्वीकार की है. कोर्ट में 164 का बयान…

  • गोपालगंज: राजेन्द्र बस स्टैंड में हुआ धमाका, एक जख्मी, गोरखपुर रेफर

    गोपालगंज में बुधवार की देर रात उस वक़्त अफरातफरी मच गयी. जब एक धमाका हुआ और इस धमाके में दवा व्यवसायी सह अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित के सिर में गहरे जख्म के निशान है. घटनास्थल पर भी काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था. धमाका किस चीज का था. किसी बन्दुक…

  • मिरअलीपुर अपहरण कांड: मोबाइल पर 1100 एसएमएस का हुआ आदान-प्रदान

    मीरअलीपुर की अगवा तीन युवतियों के मोबाइल से पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं. मोबाइल से 1100 एसएमएस का आदान-प्रदान हुआ है. एसएमएस कौन भेजता था, किसके पास भेजा गया, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस आज खुलासा कर सकती है. दिल्ली से बरामद हुई तीनों युवतियां आज यहां पहुंचेंगी और उसी दिन कोर्ट में…