Author: Gopalganj
-
बैकुंठपुर: पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने बाइक और नकदी लूटी
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के धर्मवारी मोड़ के समीप अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक की बाइक व नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। जानकारी के अनुसार बैकुठंपुर थाना के क्षेत्र के साफियाबाद गांव के मुन्ना मांझी अपनी पत्नी को साथ लेकर किसी कार्य…
-
थावे: सुकुलवां में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवा खुर्द गांव में ट्रांसफार्मर पर फ्यूज बांधने के दौरान हाई वोल्टेजर विद्युत तार की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही युवक के घर पहुंची, घंटों चीख पुकार मची रही। बताया जाता है कि शुकुलवा खुर्द गांव में लगाए गए विद्युत…
-
बैकुंठपुर: भूमि विवाद में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मंगरू छापर गांव में भूमि विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। शनिवार की सुबह पेड़ से लटक रहे युवक के शव को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे…
-
कुचायकोट: कुचायकोट के निलंबित थानेदार सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
कुचायकोट थाना में जब्त शराब को पिकअप पर लाद कर बाहर सप्लाई करने के मामले में निलंबित किए गए थानेदार रितेश कुमार सिंह व तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों पर गाज गिरी है। इस मामले के गहन जांच के बाद कुचायकोट के निलंबित थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों व तीन अन्य लोगों के खिलाफ सदर…
-
भोरे: छापेमारी में चर्चित सुरेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
प्रखंड मुख्यालय भोरे में पुलिस ने छापेमारी कर चर्चित सुरेंद्र राम हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में शामिल पांच अन्य आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में वार्ड सदस्य के…
-
पंचदेवरी: दाने दाने को मोहताज़ परिवार के लिये आगे आया साइनिंग सोल्स ट्रस्ट मचवा
कभी इस परिवार के सदस्य दूसरों की मदद करते थे। लेकिन समय का चक्र ऐसा चला कि अब यह परिवार दो जून की रोटी के लिए मोहताज हो गया है। अरुणाचल प्रदेश में दुकान चलाने वाले पंचदेवरी प्रखंड के बहेरवा गांव निवासी मणिराज कोहर मानसिक रूप से पीड़ित अपने पुत्र को इलाज करने के लिए…
-
थावे: उपद्रवियों द्वारा धार्मिक नारा लगाने का विरोध करने पर तीन छात्रों से मारपीट, सड़क जाम
थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा गोलबंर के पास तीन छात्रों को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना ही जानकारी मिलने पर छात्रों के गांव के युवकों ने मुकेरी टोला के समीप आगजनी कर सिवान-गोपालगंज पथ को जाम कर दिया। दो घंटे तक सड़क जाम करने से…
-
तीसरे दिन भी कुचायकोट थाना में जारी रही पड़ताल
कुचायकोट थाना में जब्त की गई शराब को वाहन पर लाद कर बाहन सप्लाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस तथा पटना से आई मद्य निषेध विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना में अपनी जांच पड़ताल जारी रखी। विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब का जब्ती…
-
मांझा: क्षात्रा आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी युवक गिरफ्तार
छेड़खानी से तंग आकर एक छात्र के आत्महत्या कर लेने के मामले में आरोपित एक युवक को पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के बेदु टोला गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छेड़खानी करने की शिकायत करने महिला थाना जाने पर पूछताछ के…
-
गोपालगंज: मेडिकल कॉलेज खोलने को चला हस्ताक्षर अभियान
जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग को लेकर गुरुवार को मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति ने शहर के अंबेडकर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय तथा हथुआ राज के महाराजा मृगेंद्र बहादुर साही ने मांग पर हस्ताक्षर…