Author: Gopalganj
-
गोपालगंज : कोर्ट ने दिया बरामद 1014 कछुए को गंडक नदी में छोड़ने का आदेश
राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप से बुधवार को बरामद किए गए 1014 कछुओं को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रमणि कुमार के न्यायालय ने सुरक्षित इलाके में गंडक नदी में छोड़ने का आदेश दिया है। न्यायालय ने कछुओं को गंडक नदी में छोड़े जाने के दौरान अपनाए जाने…
-
भोरे : आरोप पत्र के अभाव में दहेज हत्या के आरोपित को मिली जमानत
दहेज हत्या के एक मामले में अनुसंधानकर्ता की लापरवाही का लाभ आरोपित को मिल गया। निर्धारित अवधि के अंदर आरोप पत्र समर्पित नहीं करने पर दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद मृतका के पति को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रमणि कुमार के न्यायालय ने जमानत दे दी। न्यायालय ने आरोप पत्र समय से नहीं…
-
कटेया : पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, समर्थकों ने देर रात तक मनाया जश्न
कटेया प्रखंड में पैक्स चुनाव दूसरे चरण में बुधवार को मतदान के बाद मतगणना केंद्र कन्या उच्च विद्यालय कटेया में मतों की गिनती देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई एवं रात के 10:00 बजे तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही इस चुनाव में जीते प्रत्याशियों…
-
गोपालगंज : राजस्थान सरकार की टीम ने चेकपोस्ट का लिया जायजा
बिहार में शराबबंदी के बाद समाज पर इसके प्रभाव और बिहार सरकार के शराबबंदी लागू करने के तौर-तरीके का अध्ययन करने के लिए गुरुवार को राजस्थान सरकार की एक उच्च स्तरीय समिति ने बलथरी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान इस टीम ने शराब की तस्करी रोकने के लिए की गई व्यवस्था के बारे में…
-
बैकुंठपुर : वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत
छपरा-सत्तर घाट पथ बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम अपनी-अपनी दुकान बंद कर एक बाइक से अपने घर लौट रहे पिता व पुत्र को तेज गति से जा रहे एक वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता व पुत्र को आसपास के लोग इलाज…
-
कुचायकोट : साइकिल से लौट रहे दो बरातियों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
कुचायकोट-मैरवा पथ पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप बुधवार की रात एक बरात से एक साइकिल पर बैठकर अपने घर ढेबवा गांव लौट रहे दो बरातियों को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दोनों बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे से आ रहे अन्य बरातियों ने दोनों…
-
कुचायकोट : बलथरी चेक पोस्ट पर 1014 कछुओं के साथ चालक धराया
कुचायकोट थाने के बलथरी चेक पोस्ट पर बुधवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एक गाड़ी से तस्करी कर ले जाए जा रहे कछुए की बड़ी खेप को बरामद किया है। यूपी से सोलह बोरियों में 1014 कछुओं को रखकर मुजफ्फरपुर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी के चालक को…
-
उचकागांव : थानाध्यक्ष के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पैक्स चुनाव के दौरान विरोध करने पर एक ग्रामीण को मारपीट कर घायल करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा टोला गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को शहर के कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच कर उचकागांव थानाध्यक्ष किरण शंकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर…
-
स्वास्थ्य समाचार : ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ पर वरिष्ठ नागरिकों की होगी स्वास्थ्य जाँच
‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ पर वरिष्ठ नागरिकों की होगी स्वास्थ्य जाँच • 12 दिसम्बर को मनाया जाता है यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे • ‘कीप द प्रॉमिस’ होगी इस साल की थीम • 12 से 19 दिसम्बर तक शिविर लगाकर जाँच एवं दवा वितरण • गैर संचारी एवं नेत्र संबंधित रोगों की होगी विशेष जाँच[the_ad id=”10743″]…
-
कुचायकोट : अगवा कर महीनों तक बनाया शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो का डर दिखा रचायी शादी और फिर…
कुचायकोट से अपहरण कर शादी रचाने, फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की के पिता ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनीकपुर गांव के…