Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • भोरे : स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने में दो गिरफ्तार

    भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर- कल्याणपुर मुख्य सड़क पर एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया गया है। मामले में पुलिस ने भोरे थाना क्षेत्र के  भोरे गांव के आशुतोष मिश्रा उर्फ गबरू  व रकवा गांव के कुख्यात मुन्ना अंसारी को गिरफ्तार किया है।   दोनों…

  • गोपालगंज : शहर के खजुरवानी गांव को पुलिस अधीक्षक ने लिया गोद

    जहरीली शराब कांड से चर्चा में आए शहर का खजुरवानी गांव अब अन्य गांवों को राह दिखाएगा। पुलिस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने खजुरवानी गांव को गोद लिया। इस मौके पर इस गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के परिसर में पुलिस ने जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका उद्घाटन पुलिस…

  • थावे : बिहार की आस्था की मिठास घोल रही थावे की पड़किया

    गोपालगंज जिले में आने वाले खास से लेकर आम लोग दो काम करना कभी नहीं भूलते। एक जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर पहुंच कर मां थावे भवानी का दर्शन करना और दूसरा थावे की पड़किया खरीदना। अपने विशिष्ट स्वाद के लिए जानी जाने वाली थावे की पड़किया देश-विदेश में…

  • फुलवरिया : कूरियर ब्वाय पर गोली चलाने वाले को नहीं ढूंढ़ सकी पुलिस

    कूरियर ब्वाय को गोली मार कर रुपये लूट लेने वाले अपराधियों को पुलिस घटना  के तीन दिन बाद में नहीं ढूंढ़ सकी है. हालांकि पुलिस अपराधियों की  गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी का दावा कर रही है. बता दें कि कि गत  मंगलवार को दुलारपुर गांव के समीप सड़क पर कूरियर ब्वाय को दिनदहाड़े गोली …

  • भोरे : जान मारने की नीयत से गोली मारने का आरोप

    बुधवार की देर शाम हुस्सेपुर-कल्याणपुर सड़क पर सोना-चांदी व्यवसायी कन्हैया कुमार गुप्ता को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। व्यवसायी ने पुलिस को दिए बयान में लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि वह अपने घर…

  • गोपालगंज : विशाल सिंह की जमानत याचिका खारिज

    बिहार व यूपी पुलिस के लिए चुनौती रहे कुख्यात विशाल सिंह की जमानत अर्जी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशुनदेव उपाध्याय के कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया. विशाल पिछले 27 अक्तूबर से गोपालगंज जेल में बंद है. ध्यान रहे कि मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ रोड के रहनेवाले विनोद कुमार हार्डवेयर के व्यवसायी…

  • गोपालगंज : सफाईकर्मियों ने माले के साथ किया शहर में प्रदर्शन, चौक को किया जाम

    भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य इनौस राज्य परिसर सदस्य व इंसाफ मंच के जिला सचिव अजातशत्रु को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार करने के खिलाफ सफाई मजदूर और माले ने शहर में विरोध मार्च निकाला. नेताओं व मजदूरों ने चौक-चौराहों को जगह-जगह जाम कर गिरफ्तार को रिहा करने की मांग की. माले के प्रदर्शन से पूरा…

  • गोपालगंज : हड़ताली कर्मियों ने सफाई का किया विरोध, नप के 21 वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    नगर पर्षद के सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर की सूरत बिगड़ गयी है. सफाई के नाम पर हड़ताली टकराव के मूड में आ गये हैं. मंगलवार की रात लगभग 10 बजे मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी अन्य पार्षद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ कर्मियों को लेकर शहर की सफाई कराने के लिए मौनिया चौक पहुंचे…

  • थावे जंक्शन पर घूम रहे युवक को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

    पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर बिना टिकट लिए घूम रहे एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के कुवेर स्थान थाना क्षेत्र के तेजवलिया गांव निवासी अरविंद प्रसाद मौर्य बताया जाता है। जीआरपी प्रभारी सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक…

  • हथुआ : किसान की बाइक उड़ा ले गए चोर

    थाना क्षेत्र के मछागर लच्छीराम स्थित डॉ. बंशीधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप खेत में आलू निकलवा रहे एक किसान की चोरों ने बाइक उड़ा लिया। इस घटना को लेकर बाइक मालिक मछागर लच्छीराम गांव निवासी राजाराम महतो ने हथुआ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस अज्ञात चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की…