Bihar Local News Provider

माँझा: दहेज के लिए बहू की गला दबाकर हत्या का प्रयास

दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव की एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव के मदीन मियां की पुत्री मुन्नी तारा की शादी सिवान जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव के जहरुद्दीन अंसारी के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर कुछ समय तक मुन्नी तारा को उसके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में दहेज में कार की मांग के लिए उसे ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब ससुराल के लोगों की मांग पूरी नहीं हुई गला दबाकर मुन्नी तारा को जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में मांझा थाने में पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें जहरुद्दीन मियां, मोहम्मद कयूम तथा अब्दुल कलाम सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।