Bihar Local News Provider

उचकागांव : कोर्ट जा रहे अधिवक्ता को अपराधियों ने मारी गोली, वकीलों ने कामकाज किया ठप

जिले में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर पहुंच गया है। आए दिन बड़ी-बड़ी वारदात हो जा रही है। उचकागांव थाने के दहिभता गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सिविल कोर्ट के अधिवक्ता को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब वकील अपने मुंशी के साथ कोर्ट जा रहे थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से वकील को इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया।  इधर, वारदात से नाराज वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
 
सदर अस्पताल में कराया भर्ती, फिर गोरखपुर रेफर
घायल अधिवक्ता की पहचान टुनटुन राम अकेला के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल टुनटुन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद वकील उग्र हो गए तथा कोर्ट का काम ठप कर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस की शिथिलता से शहर में अपराध चरम पर पहुंच गया है। बदमाश बेखौफ हो गए हैं। आम जनता को घर से निकलते समय अपनी जान की फिक्र लगी रहती है।
[the_ad id=”11213″]
मुंशी के साथ बाइक से जा रहे थे कोर्ट
बताया जाता है कि अधिवक्ता गोपालगंज के बरगछिया गांव के रहने वाले हैं। घटना उस हुई जब अधिवक्ता अपने मुंशी के साथ घर से बाइक पर सवार होकर कोर्ट आ रहे थे। गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद वकील उग्र हो गए तथा कोर्ट का काम ठप कर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।