Bihar Local News Provider

थावे: छापेमारी में अरना गोलीकांड का आरोपित गिरफ्तार

उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार के समीप बाइक सवार एक युवक को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपित अभी फरार चल रहा है। पुलिस फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
शुक्रवार की सुबह अरना गांव निवासी माया सिंह का पुत्र पिंटू कुमार सिंह किसी को थावे बाजार छोड़ने गया था। वहां से यह बाइक से अपने घर वापस आ रहा था। अभी यह अरना बाजार के समीप पहुंचा ही था कि इस पर फायरिंग कर दी गई। जिसे गोली लगने से पिंटू कुमार सिंह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर घायल के बयान पर अरना गांव निवासी संतोष सिंह तथा बालखिला सिंह के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई की गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर आरोपित संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।